ऋषिकेश। प्रदेश के कई अस्पतालों में गोल्डन कार्ड की सुविधा बंद होने पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से सभी चिकित्सालयों में गोल्डन कार्ड की सुविधा शुरू करने,कार्ड में ओपीडी की व्यवस्था निशुल्क करने आदि मांगें की। बुधवार को चौदहबीघा में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक हुई। संगठन के ढालवाला मुनिकीरेती के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि हिमालयन अस्पताल सहित प्रदेश के कई अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना बंद कर दी गई है, जिससे पेंशनर्स इलाज के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए तथा गोल्डन कार्ड योजना पुनः चालू कराये जाने के आदेश अविलंब निर्गत किए जाएं। सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड में ओपीडी की व्यवस्था निःशुल्क की जाए। प्रदेश में सभी छोटे-बड़े अस्पतालों को गोल्डन कार्ड की सूची में शामिल किया जाए और इसकी अनिवार्यता लागू की जाए। मौके पर कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार, शीला रतूड़ी, उमा ड्यूडी, प्रेमवती पांडेय, महालक्ष्मी बिजल्वाण, बबीता सोवंसी, खुशहाल सिंह राणा, गोपाल दत्त खंडूड़ी, भोला सिंह बिष्ट, शिव दयाल उनियाल, गुरु प्रसाद बिजल्वाण, हृदय राम सेमवाल, धनसिंह रांगड़, दिगम्बर प्रसाद बेदवाल, जयपाल सिंह नेगी, शंकर दत्त पैन्यूली, जनार्दन उनियाल, कन्हैयालाल पन्त, प्रेम बहादुर थापा, कैलाशचन्द्र पैन्यूली, विशालमणि पैन्यूली, जगमोहन सिंह थलवाल, प्रेमदत्त डिमरी, सत्येन्द्र सिंह रावत, दरमियान सिंह रावत, राम कृष्ण पोखरियाल, बलवीर पंवार, कृष्ण कुमार वर्मा, मोहन सिंह रावत, अरविन्द सिंह तोमर, प्रेमसिंह चौहान, कैलाशनाथ गोस्वामी, गिरीशचन्द्र कण्डवाल, सहदेव सिंह लाटियान, शीशपाल सिंह कण्डारी, पूर्णानन्द बहुगुणा, गोरा सिंह पोखरियाल, विशालमणि डबराल आदि उपस्थित रहे।