चंबा टैक्सी पार्किंग में नगर पालिका बनाएगी 24 दुकानें

Spread the love

नई टिहरी। चंबा नगर पालिका के अंतर्गत चंबा-नई टिहरी सड़क पर बनी टैक्सी पार्किंग की छत पर नगर पालिका 24 दुकानों का निर्माण करेगी। दुकानों में स्थानीय लोगों को व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा। पालिका की आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है।चंबा बाजार के समीप चंबा-नई टिहरी सड़क के किनारे बनी टैक्सी पार्किंग पर नगर पालिका चंबा करीब 1: 50 करोड़ की लागत से 24 दुकानें बनाने जा रही हैं। योजना को पालिका बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। नगर पालिका लंबे समय टैक्सी पार्किंग के ऊपर दुकानों के निर्माण की योजना पर कार्य कर रही थी लेकिन टैक्सी यूनियन और तकनीकी दिक्कतों के आड़े आने से मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा था।वर्तमान समय में टैक्सी स्टैंड सड़क के किनारे खुले स्थान पर बना है। योजना के मुताबिक पहले टैक्सी स्टैंड पर छत डाली जाएगी। छत पर एक साइज की दुकानों का निर्माण करवाया जाएगा जिसके पालिका दुकानों का किराया निर्धारित कर स्थानीय लोगों को दुकानें किराये देगी। इससे चंबा पालिका की आय में इजाफा होगा। वहीं स्थानीय लोगों को व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही टैक्सी चालकों को अपना वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थायी पार्किंग के साथ सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा।गत 21 अगस्त 2023 को टैक्सी स्टैंड के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के टैंक्सी स्टैंड के समीप खड़े चार लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी जबकि कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा था। साथ ही पालिका का सार्वजनिक शौचालय मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गया था। दुकानों के निर्माण के साथ पालिका टैक्सी स्टैंड पर एक हाईटेक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी करेंगे जिससे स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को शौचालय की सुविधा मिलेगी।
टैक्सी स्टैंड के ऊपर दुकानों के निर्माण की डीपीआर तैयार करने के बाद पालिका प्रशासन की ओर से फाइल को तकनीकी स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य की निविदाएं जारी की जाएगी। – प्रशांत कुमार चौधरी, ईओ नगर पालिका चंबा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *