Uncategorized

कर्बेट पार्क में बाघ के शावक का शव मिलने से हड़कंप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रामनगर। कर्बेट पार्क में बाघ के शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसका शव झिरना जोन में सड़क पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव को दफ्न कर दिया गया। कर्बेट पार्क के झिरना रेंज के कम्पार्टमेंट नंबर आठ में शुक्रवार को कर्मचारी गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने एक बाघ के शावक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पार्क अधिकारियों को दी। सूचना पर कर्बेट पार्क के पार्क वार्डन आर के तिवारी और एसडीओ कालागढ़ कुंदन सिंह खाती मौके पर पहुंचे।बाघ के शावक के शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में छानबीन की। शावक के शव पर चोट के निशान भी थे। उसकी उम्र छह माह आंकी जा रही है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। शव को वन विभाग के कार्यशाला में लाया गया। जहां पशु चिकित्सक दुष्यंत शर्मा ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया। कयास लगाया जा रहा है कि शावक अपनी मां से बिछड़ गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!