उत्तराखंड

निगम प्रबंधन पर लगाया कर्मचारियों के शोषण का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ रानीखेत शाखा की आम बैठक में निगम प्रबंधन कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाकर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया । बैठक में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार प्रभाकर ने कहा कि निगम प्रबंधन अकर्मण्यता को छिपाने के लिए कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। वक्ताओं ने परिवहन निगम को जल्द से नई बसों की आपूर्ति किए जाने, संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने तथा परिवहन निगम कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति सभी सुविधाएं प्रदान प्रदान करने की मांग जोर जोर शोर से उठाई गई। पर्यवेक्षक जोशी की देखरेख में संघ शाखा के चुनाव भी संपन्न कराए गए गए। नई शाखा कार्यकारिणी के लिए जयराम अध्यक्ष, ललित बोरा उपाध्यक्ष, हेमवती नंदन जोशी मंत्री, उमेश अधिकरी, मनोज अधिकरी संयुक्त मंत्री, तुलसा सिंह कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह मेहरा संगठन मंत्री, उमेश चंद्र जोशी क्षेत्रीय सदस्य, धर्मेंद्र, धना मेहरा, दीवान सिंह परिहार सदस्य चुने गए। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री ललित मोहन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!