पार्षद ने किया रक्तदान

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती एक महिला को पार्षद अनिल नेगी ने रक्तदान किया है।
बलभद्रपुर वार्ड नंबर 26 के पार्षद अनिल नेगी ने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती शिवानी देवी को रक्त की आवश्यकता है। ऐसे में उन्होंने महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। कहा कि यह उनका 18 वां रक्तदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *