फलता/कोलकाता , प. बंगाल की फलता सीट पर 21 मई को हुई दोबारा वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की इस सीट पर दोबारा वोटिंग करवाई गई थी, जिसके नतीजे आज सामने आ जाएंगे। दरअसल 29 अप्रैल को जब इस सीट पर चुनाव हुआ था तो कुछ गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग करवाने का आदेश दिया था।
फलता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। इस दौरान शानदार वोटिंग परसेंटेज सामने आया था और यहां 86 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।
इस सीट पर टीएमसी के जिस उम्मीदवार जहांगीर खान की सबसे ज्यादा चर्चा थी, उन्होंने दोबारा वोटिंग से पहले ही मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। हालांकि उनका नाम ईवीएम में उम्मीदवार के तौर पर दर्ज था। अब फलता में मुख्य मुकाबला 3 उम्मीदवारों के बीच है, जिसमें भाजपा के देवांशु पांडा, कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला और ष्टक्कढ्ढरू के शंभू नाथ कुर्मी हैं।
हालांकि आधिकारिक तौर पर इस सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने पुनर्मतदान से कुछ दिन पहले चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी, जिसे पार्टी ने उनका निजी फैसला बताया।