उत्तराखंड

चचेरे भाई ने दस वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। काठगोदाम के एक राजस्व गांव में चचरे भाई पर 10 साल की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यही नहीं आरोपी ने बहन के साथ एक माह में दो बार दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र से लगे एक राजस्व गांव निवासी युवक ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने जब पहली बार दुष्कर्म किया तो वह लोक लाज के भय से चुप रहे, लेकिन उनकी ओर से शिकायत नहीं करना बालिका को भारी पड़ा। आरोपी के हौसले बढ़ते गए। आरोप है कि चचेरे भाई ने दो दिन पूर्व फिर से बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस बार बालिका की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत राजस्व पुलिस से की। राजस्व पुलिस ने मामला काठगोदाम पुलिस को स्थानांतरित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता के ताऊ का बेटा है, जो बालिग है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!