क्रिकेट के लिए 16 से गौचर में होगा ट्रायल

चमोली। चमोली जिले में सीनियर और जूनियर के सभी वर्गों में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी वर्गों के लिए ट्रायल प्रक्रिया 16 अक्तूबर से गौचर के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली के जिला अध्यक्ष पवन भंडारी, सचिव नरेंद्र शाह एवं कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रभारी प्रदीप भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौचर के खेल मैदान में सीनियर खिलाड़ियों के लिए ट्रायल प्रक्रिया 16 अक्तूबर को होगा। जबकि सीनियर के बाद अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16 के बालक एवं बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे। भंडारी ने बताया कि जिले के जो भी खिलाड़ी चाहे वो किसी भी वर्ग के हों, यदि रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वो खिलाड़ी ट्रायल के दिन ही आवेदन प्रपत्र भर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बताया कि रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों को जरूरी दस्तावेज और प्रमाण पत्र साथ में लाने आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *