कोटद्वार-पौड़ी

पंचायत महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : सतपुली में पंचायत महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान स्कूली बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला मैदान में आयोजित पंचायत महोत्सव का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत, अक्षत कलश यात्रा संघ के अध्यक्ष व विहिप जिलाध्यक्ष राकेश गौड़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधान व महोत्सव समिति अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद डंगवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवम नयार घाटी पंचायत महोत्सव 26 से 31 दिसम्बर तक चलेगा। 26 और 27 को स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी। 28 दिसंबर को अमित सागर एवं उनकी टीम तथा 29 को इन्द्र आर्य रेनू बाला अपनी प्रस्तुति देंगे। जबकि 30 को वैदिक जागरण सम्राट मंगलेश डंगवाल एवं लोक गायक गजेंद्र राणा महोत्सव में शिरकत कर लोगों को मन्त्र मुग्ध करेंगे। 31 को सतपुली क्षेत्र के स्थानीय लोक गायक जीतू मिंया और हेमंत बिष्ट की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। इस महोत्सव के पहले दिन मोर्डन पब्लिक, ग्रीन लैंड, इंटर कॉलेज सहित अनेक स्कूलों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें मॉर्डन पब्लिक स्कूल प्रथम, हंसराय चिल्ड्रन एकेडमी द्वितीय व राप्रावि सतपुली तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लोकेश वर्मा, कल्पना रतूड़ी और कलावती देवी ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत ने की, जबकि संचालन नरेश सुन्द्रियाल और अचलानंद डोबरियाल के किया गया। इस मौके पर जगदम्बा डंगवाल, कुसुम खंतवाल, इंदु जुयाल, चंद्रकला आर्य, नरेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष सतपुली, पुष्पेन्द्र राणा, लोकेश वर्मा, सुचि राणा, रोहन नेगी, चन्द्रकला आर्य, मीना लिंगवाल, गंगा खंतवाल, अमित रावत, पार्थ जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!