साइकिल से 2064 किमी का सफर तय कर बागेश्वर पहुंचे पंकज

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों की जानकारी पूरे देश में देने का लक्ष्य लेकर भारतीय वायुसेना का एक जवान साइकिल से बागेश्वर पहुंचा। 13 सितंबर को वह असम के तेजपुर से चले थे। अब तक वह 2064 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। यहां पहुंचने पर नगर पालिका ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्मोड़ा जिले के मूल निवासी पंकज मेहता वायुसेना में तैनात हैं। सोमवार को 2064 किमी की साइकिल यात्रा करने के बाद जिला मुख्यालय में पहुंचे। पंकज ने बताया कि 13 सितंबर को उन्होंने असम के तेजपुर से अपनी यात्रा शुरू की। पहले दिन उन्होंने करीब पौने तीन सौ किमी की यात्रा की। अब उनकी यात्रा को 16 दिन पूरे हो चुके हैं। अब तक वह अयोध्या, अपने गृह क्षेत्र अल्मोड़ा की यात्रा कर चुके हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय पर्यटन स्थलों को निखारना और कोविड जैसी महामारी से लोगों को जागरूक करना है। यहां पहुंचने पर नगर पालिका ने कुमाऊं के इस जांबाज का फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ राजदेव जायसी, सभासद कैलाश आर्या, दीपक खेतवाल, विनोद पाठक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *