श्रीनगर गढ़वाल : कृष्ण जन्माष्टमी पर चार सितंबर को स्थानीय रामलीला मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के राजन ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी और 28 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 300 रुपये रखा है। उन्होंने क्षेत्र की टीमों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। (एजेंसी)