श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर का मंजाकोट-बंदासा मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बरसात के दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उभरे नुकीले पत्थरों के कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के तहत बजट स्वीकृत होने पर भी सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। (एजेंसी)