दर्जनों गांव में भालू का आतंक, दहशत में ग्रामीण

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड रिखणीखाल क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में भालू का आंतक बना हुआ है। भालू की सक्रियता के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना है।
रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम डिंड, दरखास्तीखाल, डबराड़, छड़ियाणी पश्चिमी व जोशियोंडांडा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भालू चहल कदम कर रहा है। इसके अलावा ग्राम सभा कोटनाली, कलीगाड़, कलवाड़ी में भी भालू का आंतक बना हुआ है। भालू के आतंक से अंधेरा होने से पहले ही ग्रामीण अपने घरों में दुबकने के मजबूर हो रहे है। वर्तमान में अधिकांश गांव पलायन के चलते खाली हो गए हैं। लेकिन, मौजूदा ग्रामीणों का भी गांवों में रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणें का कहना है कि भालू रात के वक्त आबादी क्षेत्र में आ रहा है और घर-आंगन में उगे फलदार पेड़ों को तहस-नहस कर दे रहा है। कहा कि भालू ग्रामीणों पर हमला करने से भी बाज नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व भालू से निजात दिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पिंजरा लगवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *