दर्शन सिंह बने सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिले के राठ क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने बैठक आयोजित कर राठ सैनिक प्रकोष्ठ का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से दर्शन सिंह प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व वीरेंद्र सिंह सचिव चुने गए। इसके साथ ही विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, भरत सिंह कोषाध्यक्ष, नारायण सिंह उप सचिव, जवाहर सिंह उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। वीरेंद्र सिंह, शिवानंद कपरवाण, नरेंद्र सिंह सदस्य, भवान सिंह व राजेंद्र सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *