उत्तराखंड

हथियारों के बाल पर स्कूल संचालक के घर में दिनदहाड़े लूट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। नेहरू कलोनी में दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने स्कूल संचालक के घर में की लूट कर डाली। घर में महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर सोने के गहने और करीब 12 हजार नगदी लूट ले गए बदमाश। घटना नेहरू कलोनी सी ब्लक स्थित वीके अग्रवाल के घर हुई। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर को संदीप की पत्नी , बहन और मां घर में मौजूद थे। वीके अग्रवाल इन दिनों बीमार रहते हैं। आज दोपहर करीब बारह बजे उनके घर में एक युवक घुसा। इसके पीटे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू थे। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं बदमाशों ने उन्हे डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा। दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी। इसी बीच ऊपर कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश स्कूटी से आए थे। मौके पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाश चार थे। उनकी तलाश की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!