Uncategorized

डीडीहाट में कांग्रेस ने फूंका विधायक का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य को लेकर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए स्थानीय विधायक का पुतला फूंका। कहा कि कई सालों बाद भी यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हुई हैं, इस मामले में विधायक को उन्होंने घेरा। सोमवार को थल स्टेशन में कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित चुफाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ललित ने कहा कि वर्ष 1996 से भाजपा लगातार इस क्षेत्र का विधान सभा में प्रतिनिधित्व कर रही है। इसके बावजूद जनता को सुविधाओं के नाम ठेंगा दिया गया है। डीडीहाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। एक्सरा मशीन तकनिशियन के अभाव में धूल फांक रही है। क्षेत्र की आबादी के लिए महिला डॉक्टर नहीं है। बच्चे बीमार होने पर लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। जरूरी दवा भी लोगों को उपलब्ध नहीं है। सेवा दल अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने कहा कि विधायक को भी आडे हाथ लिया। मौके पर विक्रम देउपा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कैलाश खोलिया, सुंदर देउपा, संजय कन्याल, संकु जोशी,भूपेश बसेरा, बलवंत कठायत, हरीश सिंह, पुरान सिंह, रविन्द्र महेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!