जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जहरीखाल स्थित एक निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे श्रमिक का गुमखाल के समीप खाई से शव बरामद हुआ है। श्रमिक पिछले तीन दिन से लापता चल रहा था।
मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गुमखाल के समीप खाई में एक शव पड़ा हुआ था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शव को खाई से बाहर निकाला। आसपास पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि व्यक्ति जहरीखाल में बन रहे एक होटल में मजदूरी का काम करता था। 20 जून की शाम वह सामान लेने के लिए गुमखाल गया हुआ था। लेकिन, वापस नहीं लौटा। जिसके बाद अन्य श्रमिक भी लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल कुमारंगज निवासी (39) रबीउलहक पुत्र कमरूल हम के रूप में हुई है।