खून से लथपथ मिला युवक का शव

Spread the love

 

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से सटी खाली पड़ी भूमि में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास से पुलिस को शराब की खाली बोतल मिली है। संभवतया मृतक ने शराब का सेवन किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकिन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्रथमद्रष्टया युवक के चेहरे को जंगली जानवरों ने नोचा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। युवक की करीब 35 वर्ष उम्र प्रतीत हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि स्टेडियम से सटी जमीन में एक शव पड़ा है। शव का मुंह और गला जंगली जानवरों ने पूरी तरह नोचा हुआ था। शव की शिनाख्त हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
फ्लैट में मृत मिली महिलारू सिडकुल स्थित एक अपार्टमेंट में एक महिला का अपने फ्लैट में मृत मिली है। शुक्रवार सुबह जब महिला का दरवाजा नहीं खुला तो सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूद्गी में दरवाजे को तोड़ा गया। महिला अपने बेड पर मृत पड़ी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि रीना (48) वर्ष पत्नी सौरभ गुप्ता निवासी दीपगंगा अपार्टमेंट घर में अकेली रहती थी। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रथमदृष्टया मामला हार्टअटैक का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *