उत्तराखंड

पति का इंतजार कर रही महिला से टेड़छाड़, विरोध करने पर जानलेवा हमला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। मोरोवाला में सड़क किनारे पति का इंतजार कर रही महिला संग वहां से गुजर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने टेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धक्का देकर नाले में गिरा दिया। इसके बाद उन पर पत्थर से हमला बोल दिया। गंभीर घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया। एसओ क्लेमनटाउन शिशुपाल राणा ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। मानव केंद्र मोरोवाला के पास एक महिला अपने पति का इंतजार कर रही थी। महिला के पति जब तक पहुंचते, इस बीच सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला राकेश कुमार (23) निवासी खरसाली, कर्णप्रयाग जिला चमोली हाल निवासी मोहब्बेवाला वहां से गुजर रहा था। उसने महिला को अंधेरे में अकेले खड़े देखा। इसका फायदा उठाते हुए उसने महिला से टेड़छाड़ की कोशिश की। महिला को टुआ तो विरोध में महिला चिल्लाई। आरोपी ने महिला को धक्का देकर नाले में गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला पर पत्थर से हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो आरोपी को पकड़ लिय गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हिरासत में ले लिया। महिला के पति ने तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ टेड़छाड़ और धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!