उत्तराखंड

मृतक आश्रितों ने परिवहन निगम में नियुक्ति की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रितों ने तहसील के बाहर दो घंटे तक धरना दिया। उन्होंने परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने की मांग की। गुरुवार को उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में तहसील के बाहर दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार को रोडवेज मृतक आश्रितों की सुध नहीं है। जिससे रोडवेज मृतक आश्रित शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान हो गए हैं। बताया कि अन्य विभागों में मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जा रही है। लेकिन परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को सरकार अनदेखा कर रही है। जिससे मृतक आश्रितों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने तक प्रतिदिन धरने पर डटे रहने की चेतावनी दी है। यहां कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, संगठन मंत्री अनिता देवी, गीता देवी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!