पूर्णा गांव में शराब बंद करने का लिया निर्णय

Spread the love

चमोली : ग्राम पंचायत पूर्णा की महिला मंगल दल की बैठक में गांव में शराब के प्रचलन को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शादी, समारोह समेत सभी शुभ कार्य में एक पौधा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। कनिष्ठ उपप्रमुख पिंकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बढ़ते शराब के चलन पर चिंता जताई गई। महिलाओं ने गांव में शराब परोसने व शराब पीकर गांव में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में जंगलों को आग से बचाने, हर शुभ कार्य में एक पेड़ लगाकर उसकी स्वयं देखभाल करने, गांव के पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने, अपने आसपास स्वच्छता बनाने व महिला मंगल दल व युवक मंगल दल को खेलकूद सामग्री प्रदान करने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधान सीमा देवी, पिंकी देवी, सरपंच गोविंद सोनी, युमंद अध्यक्ष विकेश कुमार, महिला समूह की अध्यक्ष रेखा मिश्रा, मनोज कुमार, देवप्रकाश, उमेश मिश्रा, कमला देवी, मनीषा आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *