कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के दौरे से कांग्रेसियों में उत्साह

Spread the love

चमोली : कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सेलजा के मई माह के प्रथम सप्ताह में सीमांत जिलों में दौरे से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जिलों में पहुंच रहीं प्रदेश प्रभारी इस दौरान बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से मुलाकात करेंगी। इसके लिए तैयारियों में कांग्रेस के नेता जुटे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली सुरेश डिमरी का कहना कि प्रदेश प्रभारी का दौरान मई प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। इसमें कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है। सम्मेलन में जिलास्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *