नगर पालिका बोर्ड बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने निर्णय

Spread the love

नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। पालिका बोर्ड ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगरवासियों से सहयोग की अपील की है। नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोनिवि द्वारा निर्मित श्रीदेव सुमन शॉपिंग कॉम्पलेक्स और पालिका कार्यालय भवन को पालिका को हस्तांतरित करने के लिए लोनिवि से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया है। पालिका के स्वामित्व वाली आवासीय और व्यावसायिक भवन जिस व्यक्ति को आवंटन किया गया है। उसके द्वारा वह भवन स्वयं किसी तीसरे पक्ष को बेचने या किराए पर देने के मामले में कानूनी सलाह लेकर ऐसे आवंटन निरस्त करने पर चर्चा की गई। नगर का सौंदर्यकरण और पर्यटन के दृष्टिकोण से शहर में नालियों और पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के लिए बोर्ड की ओर से पालिकाध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *