उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मान

Spread the love

बड़कोट। जिला पत्रकार संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने किया। पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दिलाने वाली जमुना रावत को गढ़ भोज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। चारधाम यात्रा के सफल संचालन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को उत्कृष्ट सुशासन गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *