उत्तराखंड

दीपिका-रणवीर शादी की सालगिरह मनाने आए उत्तराखंड

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-बॉलीवुड स्टारों को खूब भा रही उत्तराखंड की वादियां
-दोनों स्टारों ने अल्मोड़ा में मनाई सादी की तीसरी सालगिरह
जयन्त प्रतिनिधि।
अल्मोड़ा : बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह को उत्तराखंड खूब भा रहा है। दोनों ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कसारदेवी में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई।
बीते शनिवार को बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस जोड़ी रणबीर और दीपिका हेलीकॉप्टर से कसारदेवी पहुंचे। इस बार शादी की सालगिरह मनाने के लिए उन्होंने पहाड़ की वादियां चुनीं। उन्होंने अपना यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा। दोनों ने 14 नवंबर को सादगी के साथ अपनी सालगिरह मनाई। उनके इस कार्यक्रम में किसी को आमंत्रित नहीं किया गया था। होटल स्टाफ को भी पूरे कार्यक्रम से दूर रखा गया था।
दो दिन से रुके हैं अल्मोड़ा में
होटल स्टाफ ने जरूर दोनों को चहलकदमी करते हुए देखा। उनके पास जाने की किसी को इजाजत नहीं थी। होटल अथॉरिटी ने बताया कि दोनों स्टार दो दिन से यहां रुके हुए है। उन्होंने अपना कार्यक्रम पूरी तरह से गुप्त रखा है। उन्होंने शादी की सालगिरह के लिए कोई चीज भी बाहर से नही नही मंगाई। केक आदि भी उन्होंने नही मंगाया। किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!