देश-विदेश

दिल्ली सरकार लाई नई स्कीम: कितनी भी बिजली करो प्रयोग, बिल आएगा शून्य,साथ ही होगी कमाई, उट ने बताया प्लान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली , एजेंसी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने राजधानी में सोलर पॉलिसी 2024 को लेकर इसके बारे में लोगों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा प्लान बताया।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने 2016 में सोलर पॉलिसी पास की थी। पूरे देश में इसे सबसे प्रोग्रेसिव सोलर पॉलिसी मानी गई। इसने ही सोलर पॉवर की बुनियाद रखी। दिल्ली सरकार ने नई सोलर पॉलिसी 2024 लागू की है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति, सौर नीति 2024 जारी की है। अब तक 2016 की नीति लागू थी, यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है। नई सोलर नीति के तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपए कमा सकते हैं। जो लोग सोलर पैनल पर खर्च करेंगे, उनको 4 साल में रिटर्न मिल जाएगा।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने पर केजरीवाल ने कहा कि मेरे हिसाब से उन्हें नहीं जाना चाहिए था। उन्हें सही नहीं किया, ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उनके इस कदम से बिहार में इंडिया गठबंधन को फायदा होगा न की एनडीए को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!