रुड़की। मंगलौर गुड़ मण्डी के पास हाईवे पर दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आ रहे युवकों को मामूली साइड लगने के बाद बातचीत में उलझाकर कार चोरी कर ली गई। दिल्ली निवासी पीड़ित की तहरीर पर मंगलौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नई दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी बंटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल की रात वह अपने दोस्तों देवेंद्र, दीपक और मनीष के साथ अपनी कार से हरिद्वार जा रहे थे। आधीरात में मंगलौर गुड़ मण्डी हाईवे के पास जाम के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी थी। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक काले रंग की कार से हो गई।