देश-विदेश

दिल्ली: 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले चार दिन पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली में बुधवार के दिन पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जबकि, 15 तारीख के बाद छिटपुट बादलों के आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
दिल्ली के लोगों को एक बार फिर से तेज झुलसाने वाली गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब एक बार फिर से तेज गर्मियों का दौर शुरू होने वाला है। दरअसल, पहले सोमवार से ही झुलसाने वाली लू की स्थिति बनने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान की वजह से हवा की दिशा मुख्य तौर पर दक्षिण पूर्वी हो गई। इस हवा में नमी और ठंडक मौजूद थी। इसके चलते दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को झुलसाने वाली गर्मियों का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन, अब एक बार फिर से हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होने की संभावना है। यह हवा अपने साथ रेगिस्तान की गर्मी लेकर आएगी, जिसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है।
दिल्ली की ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर के समय लोगों ने धूप की तपिश का खासा अनुभव किया। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41़4 डिग्री सेल्सियस रिकर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 65 से 39 फीसदी तक रहा। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां का अधिकतम तापमान 43़3 डिग्री सेल्सियस रिकर्ड किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। जबकि, शुक्रवार के तीन दिन तक दिल्ली में लू की स्थिति बनी रहेगी और अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। छिटपुट बादलों के आने से सोमवार के बाद लू की स्थिति से हल्की राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!