ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की

नई टिहरी। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने सीएम पुष्कर धामी को पत्र प्रेषित कर ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि गत दिनों पहाड़ों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से काश्तकारों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा के तहत पट्टी ढुंगमंदार, धारमंडल, ओण, रैका, जुआ, उदयपुर, रौणद रमोली, उपली रमोली व विकास खंड प्रतापनगर, जाखनीधार, थौलधार में भारी ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं, मटर, बीन, मसुर की फसल के साथ आम, लीची, आड़ू, खुमानी, सेब, नाशपाती सब्जी को भारी नुकसान हुआ है। पेड़ पर आए बौर तेज आंधी व ओलावृष्टि से फल झड़ गए है। बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों के नुकसान का जायजा लेकर काश्तकारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *