जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व अन्य कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी है। कहा कि सरकार को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाना होगा।
बुधवार को तहसील परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। आंतकवादियों ने बेकसूर पर्यटकों की हत्या कर मानवता को शर्मसार किया है। कहा कि केंद्र सरकार को आतंकवादियों की खोजबीन कर उन्हें मृत्युदंड देना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान आंतकवादियों को पनाह दे रहा है। पाकिस्तान नहीं चाहता है कि जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल हो। इस मौके पर प्रवीन रावत, विजय रावत, विजय नारायण सिंह, धीरेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।