शहर में लगाए जाएं चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सनातन महा परिषद ने शहर में चक्रवर्ती सम्राट भरत की भव्य प्रतिमा लगवाने की मांग की है। कहा कि इससे कण्वाश्रम का प्रचार-प्रसार होगा। साथ ही युवाओं को अपने ऋषि व राजाओं के बारे में जानकारी मिलेगी।
महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएम पांडे, एसपी गौड़ व कंचन सुंडली के नेतृत्व में सदस्यों ने महापौर शैलेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। कहा कि मालन (मालिनी) नदी के तट पर स्थित महर्षि कण्व, विश्वामित्र और दुर्वासा जैसे ऋषियों की तपस्थली व हस्तिनापुर के चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्म स्थली कण्वाश्रम आज विकास की राह ताक रहा है। कहा कि कण्वाश्रम को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी अपने ऋषि मुनि व वीर राजाओं के जीवन से प्रेरणा ले सकें। कहा कि कण्वाश्रम के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ ही शहर की छोटी सरकार को भी अपना योगदान देना चाहिए। कण्वाश्रम का विकास होने से स्थानीय युवाओं को भी बेहतर रोजगार मिलेगा। जिससे उन्हें रोजगार की तलाश में अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। महापरिषद ने शहर में राजा भरत की भव्य मूर्ति स्थापित करने की भी मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *