शहीद स्मारक बनवाने की उठाई मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने नगर निगम क्षेत्र में शहीद स्मारक बनाने की मांग की है। इस संबध में समिति अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत की ओर से महापौर व नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सेना में सेवारत रहने पर जवान देश की आन, बान, शान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहता है और इसकी रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भी देता है। वहीं सेवानिवृत्त होने पर भी सैनिक के मन में राष्ट्र प्रेम हमेशा बना रहता है। ऐेसे में निगम क्षेत्र में शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाना चाहिए।