पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग

नई टिहरी : प्रतापनगर के उपली रमोली पट्टी के गरवांण गांव और खंभाखाल के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने मुलाकात कर पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की। पेयजल किल्लत दूर न होने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों की शिकायत के समाधान के निर्देश दिए। डीएम से मुलाकात करने वालों में गरवांण गांव के प्रधान विजयपाल, भगवान दास, बचन सिंह, सुखा सिंह, राकेश सिंह, विजय सिंह, ध्यान सिंह, कमल सिंह, महावीर सिंह, फूल सिंह, सुंदर सिंह आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *