उत्तराखंड

महिला शौचालयों में बड़े साइन बोर्ड लगाने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। व्यापार संघ की महिला उपाध्यक्ष दीप्ति बिष्ट ने डीएम को ज्ञापन देकर नगर के महिला शौचालयों में बड़े साइन बोर्ड लगाने की मांग की। उन्होंने कहा नगर में महिला शौचालय तो बने हैं। लेकिन उनमें उचित व्यवस्थाओं का अभाव है। जिससे दूर-दराज से यहां पहुंचने वाली महिलाओं को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बड़े साइन बोर्ड न होने से महिलाएं इन्हें पढ़ नहीं पाती। वहीं दूसरों से जानकारी लेने में वह असहज महसूस करती हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए महिला शौचालयों में बड़े साइन बोर्ड लगाए जाने आवश्यक है, ताकि महिलाओं को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!