दोषियों को निलंबित करने की मांग

Spread the love

देवप्रयाग : ऋषिकेश के खदरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की लापरवाही से करंट की चपेट में आने से देवप्रयाग ब्लॉक की भरपूर पट्टी के सौड़ गांव निवासी मां-बेटी की मौत हो गई थी। ठुमा देवी (मां) और उनकी 22 माह की बच्ची सृष्टि की मौत से पूरे क्षेत्र में गहरा रोष है।


राजमार्ग स्थित सौड़पानी में ढाबा चलाने वाले हरपाल सिंह अप्रैल में अपने परिवार को खदरी ले गए थे जहां बीते रविवार इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। घटना से ससुर अमर सिंह, सास आनंदी देवी सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान सौड़ जगमोहन सिंह जेठुली के अनुसार गांव में शोक की लहर है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण सिंह, पूर्व प्रधान रतन सिंह, जगदीश चंद्र आर्य और राजेंद्र पंवार ने दोषियों को तत्काल निलंबित करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *