उत्तराखंड

मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति की अध्यक्षा पूनम बाल्मीकि ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर हरिद्वार नगर सीट से लगातार पांचवी बार विधानसभा चुनाव जीते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाने का आग्रह किया है। पूनम बाल्मीकि ने कहा कि मदन कौशिक लगातार पांचवी बार नगर से विधायक चुने गए हैं। जिससे क्षेत्र की जनता के बची मदन कौशिक की लोकप्रियता का पता चलता है। चुनाव के दौरान जब गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार आए थे तो उन्होंने मदन कौशिक को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पूरी मेहनत के साथ काम करके प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए कहा था। मदन कौशिक ने लगन के साथ और मेहनत के साथ काम करते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का काम पूरा किया है। पूनम बाल्मिीकि ने कहा कि क्षेत्र के सभी वर्ग, समाज की जन भावनाएं मदन कौशिक के साथ जुड़ी हैं। इसलिए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनकर क्षेत्र और प्रदेश को आगे बढ़ाएं। पुष्पा, गीता, माया, सुशील आदि ने भी मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!