कर्मचारी संगठन का धरना प्रदर्शन कल

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवा लाभ के शासनादेश को निरस्त करने के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार को यह जानकारी देते हुए निगम कर्मचारी संगठन की कोटद्वार इकाई के प्रभागीय मंत्री ने कहा कि 2002 में नियमित किए गए कर्मियों के सेवा लाभ संबंधी शासनादेश को निरस्त किया जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इसलिए कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *