उत्तराखंड

पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। बाराकोट में शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। रविवार को जीआईसी बाराकोट में एनएमओपीएस के ब्लक अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने इस अधिकार को लेने के लिए सभी कार्मिकों और शिक्षकों को आर-पार की लड़ाई के लिए एकजुट होने के लिए कहा। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। प्रदर्शन करने वालों में रमेश चंद्र जोशी, मीना भंडारी, कविता बिष्ट, सुनील कुमार, विनोद जोशी, पंकज कुमार, योगेश चतुर्वेदी, रमेश जोशी, भारती पांडेय, शुभम पंत, भुवन नाथ, जानकी चतुर्वेदी, गीता मुरारी, दीपिका जोशी, शालिनी खर्कवाल मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!