Uncategorized

पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे की मांग को किया धरना प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे की मांग को लेकर सुराज सेवा दल ने गांधीपार्क के सामने धरना प्रदर्शन किया। केंद्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे 27 जुलाई तक नहीं मिला तो उनका दल इस संबंध में राजभवन कूच करेगा। दल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजते हुए ग्रेड पे दिये जाने की मांग की। जोशी ने कहा कि जब एक बार नीति बन गई कि 20 साल की नौकरी के बाद पुलिस का ग्रेड पे 4600 रुपये कर दिया जाएगा तो इस पर कटौती क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पर बिना किसी राजनीति व भेदभाव के पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे दे देना चाहिए। इस अवसर पर राधिका प्रसाद, पदमा, सोनी, वंदना, पूजा नेगी, सुनीता, मेहरबान, राजेंद्र, कावेरी, ब्रजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस के समर्थन में नारेबाजी की और ग्रेड पे दिये जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!