उत्तराखंड

कार्तिक स्वामी में भव्य तरीके से मनाई गई देव दीपावली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। बीते शनिवार रात्रि को भगवान कार्तिक की चार पहर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्घालुओं ने क्रौंच पर्वत पहुंचकर पुण्य अर्जित किया। हर साल की तरह इस वर्ष भी बैकुंठ चतुर्थदशी के अवसर पर कार्तिक स्वामी मंदिर में देव दीपावली मनाई गई। मंदिर में 351 दीप जलाकर चारों ओर से रोशन किया गया। रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की स्वांरी ग्वांस, पोगठा, बाडव, उर्खोली, फलासी विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने मंदिर में पहुंचकर अपनी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। ठीक नौ बजे प्रथम पहर की आरती से भगवान विष्णु की महिमा सहित तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कीर्तन मंडली सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं की धार्मिक भजनों की प्रस्तुत भी सराहनीय रही। दूसरे पहर की आरती में भगवान शंकर, तृतीय पहर की आरती में भगवती भवानी तथा चौथे पहर की आरती में भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान मंदिर में 41 निरूसन्तान दम्पतियों ने रातभर हाथों में दीपक जलाकर संतान प्राप्ति की कामना की। रविवार को पुजारी ने कार्तिक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक व आरती की। इस दौरान हवनकुंड में जौ-तिल व घी की आहुतियां भी डाली गई।
अंत में सभी भक्तों ने पूर्णाहुति के साथ देव दीपावली का समापन किया गया। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी ने सभी भक्तों के साथ मंदिर समिति के सभी कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया। कुमार कार्तिकेय का उत्तर भारत का एक मात्र मंदिर हैं। प्रतिवर्ष यहां जून माह में महायज्ञ का आयोजन के साथ कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाने की परम्परा भी है। उन्होंने इस धार्मिक कार्यक्रम को पर्यटन से जोड़ने की मांग सरकार से की है। ताकि भविष्य इसे भव्य रूप से मनाया जा सके। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भी सैकड़ों श्रद्घालुओं ने क्रौंच पर्वत तीर्थ पहुंच कर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष शत्रुधन नेगी, पुजारी नन्दू पुरी, प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, बलराम सिंह नेगी, चन्द्र सिंह नेगी, सुरजी देवी, दीपा देवी, रमेश सिंह सहित सैकड़ों श्रद्घालु मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!