उत्तराखंड

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया थाना धौलछीना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा रविवार को थाना धौलछीना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए व बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई-झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। सीओ अल्मोड़ा द्वारा जाड़े के मौसम के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को गरम टोपियां वितरित की गई। इस दौरान विवेचकों का आदेश कक्ष भी आयोजित हुआ। सीओ अल्मोड़ा द्वारा सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों व न्यायालय के आदेशों का शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को आगामी चुनावों के मध्यनजर अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री करने वालों की विरुद्घ कार्यवाही करने व प्रचलित अभियानों में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुशील कुमार, समस्त अपर उपनिरीक्षक सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!