बंदरों के आतंक से श्रद्धालु परेशान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर परिसर में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड श्रद्धालुओं पर हमला करने के साथ ही उनका सामान भी उठाकर ले जा रहे हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर प्रबंधन भी परेशान है।

पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने बताया कि पिछले कई दिनों से शाम के समय बंदरों का झुंड मंदिर परिसर में पहुंच रहा है। आए दिन बंदरों के हमले में श्रद्धालु चोटिल हो रहे हैं। दो दिन पहले बंदर एक श्रद्धालु का मोबाइल भी उठा ले गए। पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडे ने कहा कि बंदरों की समस्या को लेकर वन विभाग और नगर निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *