Uncategorized

देवप्रयाग कुंभ क्षेत्र के लिए बजट जारी करे सरकार: नैथानी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रदेश सरकार पर देवप्रयाग के साथ भेद भाव पूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में उत्तराखंड हरिद्वार में महाकुंभ होने जा रहा है। जिसके किए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए बजट का प्रावधान किया है। लेकिन देवप्रयाग को बजट से वंचित रखकर दोहरा रवैया अपनाया गया है। बजट न दिये जाने पर गांधी जयंती को देवप्रयाग संगम पर एक दिवसीय उपवास रखा जायेगा। नैथानी ने कहा कि देवप्रयाग नगर पालिका को कुंभ के बजट से वंचित रखा गया है। जबकि देवप्रयाग को कुंभ क्षेत्र का दर्जा तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया। तत्काल में कांग्रेस सरकार ने अर्धकुंभ के लिए दो करोड़ रुपए का बजट रास्ते के निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था को दिया गया था। किंतु वर्तमान सरकार ने देवप्रयाग नगर पालिका को कोई धन आवंटित नहीं किया। कांग्रेस सरकार इस भेदभाव पूर्ण नीति का विरोध करती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार यदि आगामी 1 अक्टूबर तक देवप्रयाग के लिए कुंभ के बजट की व्यवस्था नहीं करती, तो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर के स्थानीय लोग देवप्रयाग संगम पर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!