युवा आधुनिक भारत से जुड़े : धनसिंह रावत

हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय ज्ञानकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत ने किया। उन्होंने युवाओं को आधुनिक भारत से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि आधुनिकता के साथ जुड़ने से पर्यावरण संरक्षण, सूचना प्रौद्योगिकी, योग, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि क्षेत्रों में विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानकुंभ से जो अमृत निकलेगा, वह युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें आत्म निर्भर भारत की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी से सुझाव देने का आह्वान किया। झानकुंभ का शुभारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय, देवभूमि उत्तराखण्ड विवि देहरादून और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली की ओर से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *