उत्तराखंड

समस्याओं के समाधान को मंडलसेरा में धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर । नगर पालिका के सबसे बड़े वार्ड मंडलसेरा की समस्याओं को लेकर नागरिकों ने सोमवार को धरना दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, जल निकासी नहीं होने से वह परेशान हैं। शहर के वार्ड का विकास करने में जनप्रतिनिधि नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। उन्होने कहा कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रताप सिंह भंडारी के नेतृत्व में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि नगर का मंडलसेरा वार्ड सबसे बड़ी आबादी वाला है। पांच हजार से अधिक जनता यहां निवास करती है। अनेक स्कूल हैं। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी यहां रहती हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी मंडलसेरा ने दिए हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि वार्ड की सुध नहीं ले रहे हैं। बरसात के पानी की निकासी तक नहीं है। जिसके कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। नालियां भी जगह-जगह बंद हैं। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को खतरा बना हुआ है। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। वार्ड में केवल 200 मीटर सड़क बननी है। जिसकी सर्वे भी हो गई है। पुल का वर्षों पूर्व शिलान्यास हो चुका है। भूमिधरों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया है। उसके बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई है। यहां कैलाश जोशी, शेर सिंह कोरंगा, नरेंद्र सिंह मेहता, विपिन चंद्र उप्रेती, हरीश दत्त कर्नाटक, शंकर दत्त जोशी, शंकर सिंह कोरंगा, भूपाल सिंह रौतेला, त्रिलोक सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!