Uncategorized

धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी पर्व

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

गाय के गोबर से बनाई गई 31 फुट गोवर्धन भगवान की प्रतिमा
रुडकी। रुड़की गौशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गाय के गोबर से बनाई गई 31 फुट गोवर्धन भगवान की प्रतिमा के लोगों ने दर्शन किए और उनकी प्रतिमा की परिक्रमा की। रुड़की चाव मंडी स्थित गौशाला में 31 फुट ऊंचे गोवर्धन भगवान के दर्शनों को लोगों की भारी भीड़ पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में भागीदारी की। महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी महाराज और मैत्रीय यति ने गाय की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि मानव के अस्तित्व के लिए गाय का पालन आवश्यक है पर्यावरण संरक्षण में गाय की भूमिका बहुत बड़ी है। गोबर से कृषि भूमि उपजाऊ होती है गौमूत्र अनेक रोगों से मुक्ति देता है। गोपालन भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। विधायक प्रदीप बत्रा एवं मेयर गौरव गोयल ने कहा गाय हमारे लिये पूजनीय है और हमें गौसेवा में बढ़चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। गौशाला पदाधिकारियों ने बताया कि गोशाला में 400 पशुधन हैं और नगर के लगभग 1000 परिवारों से गौशाला का जुड़ाव है और गौ ग्रास के लिए एक रथ प्रतिदिन नगर में भ्रमण करता है। उन्होंने बताया कि गौशाला का निर्माण चल रहा है और गोपाल मंदिर का निर्माण भी जारी है। इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, राजीव जिंदल, शरद अग्रवाल, हरिमोहन कपूर, हरिमोहन गुप्ता, सुबोध गुप्ता, अनिल गोयल, प्रवीण सब्बरवाल, प्रमोद गोयल, बीवी गुप्ता, अरविंद गौतम, इंदर बधान, सत्येंद्र गोयल, मनोज गोयल, राकेश खन्ना, प्रदीप परुथी, प्रवीण गर्ग, अनुज त्यागी, बृजमोहन, पवन सचदेवा, सुरेशानंद, मनोज अग्रवाल, विजय गोयल, संजीव गोयल, अजय गुप्ता, रामगोपाल कंसल, अमित गोयल, अनुराग गुप्ता, पंकज, मयंक गुप्ता, अतुल सिंघल, नवनीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, योगेश गोयल, नूतन, नीलम, नीतू गर्ग, आकाश, पंकज जिंदल, सुभाष कपानिया, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!