उत्तराखंड

महिला कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न आंतरिक मार्गों की बदहाली से महिला कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस की महिला कार्यकत्रियों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा सड़कें जगह-जगह गढ्ढों से पटी हुई हैं। लोग जान-जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन मौन है। रविवार को महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियां जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट व सभासद जानकी देवी के नेतृत्व में टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में एकत्र हुईं। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका, बीआरओ, लोनिवि के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नंदा ने कहा नगर क्षेत्र की सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। कई बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क को दुरस्त करने को लेकर कोई पहल नहीं हो रही। इसके साथ ही नालियां चोक हो गई हैं। गंदा पानी सड़क में बहते हुए लोगों के घरों में पहुंच रहा है। कार्यकत्रियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा नगरपालिका अपने कार्यों के प्रति गंभीर नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा अगर शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो महिला कांग्रेस तीनों विभागों में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!