उत्तराखंड

मैस कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के मैस कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बीटीकेआईटी के प्रशासनिक भवन में चल रहे धरने में कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हो रहे हैं। आंदोलित कर्मचारी 130 मैस कर्मियों को उपनल में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि मैस कर्मचारी 15-20 वर्षों से इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावासों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन संस्थान उनको उपनल में समायोजित नहीं कर रहा है। कोरोना काल में कर्मचारियों के सामने पहले ही रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। कई छात्रावासों के मैस कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि संस्थान में अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों को उपनल में समायोजित किया जा रहा है, लेकिन उनके मामले को दरकिनार कर दिया जा रहा है। इधर ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। धरना प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, श्याम सिंह बजेठा, चंदन सिंह अधिकारी, मदन गिरी, गोपाल सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, नंदन प्रसाद, देवसिंह रावत, मोहन सिंह रावत, कुवंर सिंह बजेठा, धर्मेश सिंह, राजन सिंह, पान सिंह, महेश सिंह, धन सिंह, देवेंद्र गिरी, नवीन हर्बोला, जगत सिंह, गिरीश, राजेन्द्र, हरीश रावत, चंदन आर्या, भुवन चन्द्र, जीवन सिंह, किसन राम, राजेन्द्र आर्या, मदन राम, मनोज कुमार, पुष्पा देवी, चंद्रकला, चम्पा देवी, देवकी देवी, निर्मला, कविता, कमला, पद्मा, शान्ति पाल, गीता, सरूली देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!