उत्तराखंड

चिन्मय डिग्री कलेज में छात्रों और कलेज प्रशासन के बीच विवाद, वार्षिकोत्सव स्थगित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। चिन्मय डिग्री कलेज में वार्षिकोत्सव में कैटरिंग की व्यवस्था को लेकर कलेज प्रशासन और छात्र संघ के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद को देखते हुए कलेज प्रशासन ने तीन जून को होने वाले छात्रों के वार्षिकोत्सव को स्थगित कर दिया है। कलेज के प्राचार्य और छात्रों के बीच हुए इस विवाद में पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष और एबीवीपी कार्यकर्ता को हिरासत में लेने के करीब एक घंटे बाद रिहा किया। चिन्मय डिग्री कलेज में तीन जून को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव को लेकर बीते मंगलवार को वार्षिकोत्सव में कैटरिंग की व्यवस्था को लेकर छात्र संघ के पदाधिकारियों और कलेज प्राचार्य ड़ आलोक अग्रवाल के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कलेज प्रशासन ने वार्षिकोत्सव को स्थगित कर दिया था। बुधवार को जैसे ही इसकी जानकारी छात्रों को मिली तो कलेज के छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक सैनी और एबीवीपी के जिला सह संयोजक (कलेज के छात्र) शैलेश तिवारी आदि छात्र प्रचार्य के पास पहुंच गए। यहां पर वार्षिकोत्सव स्थगित करने को लेकर कलेज के प्राचार्य और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कलेज में हंगामे की सूचना पर पहले से ही मौजूद पुलिस ने विवाद को देखते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष कार्तिक सैनी और एबीवीपी के जिला सह संयोजक शैलेश तिवारी को हिरासत में ले गया ले लिया और उन्हें रानीपुर कोतवाली ले गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने दोनों को रिहा कर दिया। छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक सैनी ने कलेज प्रशासन मनमानी ढंग से वार्षिकोत्सव में कैटरिंग की व्यवस्था करने का आरोप लगया है। छात्र संघ अध्यक्ष का कहना है कि एक ही व्यक्ति को बार-बार खाने का टेंडर दिया जा रहा है। बीते वर्ष वार्षिकोत्सव में खाना भी अच्छी क्वालिटी का नहीं दिया गया। कलेज में हो रहे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ वह अपनी आवाज उठा रहे थे। लेकिन कलेज प्रशासन पुलिस के सहयोग से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। छात्रों के परिजनों को फोन कर डराया और धमकाया जा रहा है। कार्तिक सैनी ने बताया कि कलेज प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ गुरुवार को छात्र कलेज परिसर में आंदोलन कर प्रिंसिपल का पुतला दहन करेंगे। जब तक वार्षिकोत्सव नहीं करा जाता छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!