कोटद्वार-पौड़ी

जरूरत मंद लोगों को बांटा राशन, मास्क, सेनिटाइजर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि। 
कोटद्वार।
कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में सामाजिक संगठन दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। इस दौरान संगठन लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन, मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य जरूरी सामान बांट रहे हैं। संकट की इस घड़ी में कोई भूखा ना रहे इसके लिए हर संगठन प्रयास कर रहा है। महानगर महिला कांग्रेस ने नगर निगम के वार्ड नंबर 17 मानपुर में राशन किट, सेनिटाइजर व मास्क वितरित किये।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मानपुर क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को खाद्य सामग्री, सेनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया। जन सेवा कार्य में लॉक डाऊन के दौरान शकुन्तला चौहान काफी सक्रिय रही हैं। उन्होंने कहा कि वे अर्थिक रूप से कमजोर लोगों की लगातार मदद कर रही है। आगे भी इसी प्रकार मदद करती रहेगी। इस मौके पर महाबीर सिंह रावत, बृजपाल, निर्मला नेगी, कविता, विनीता भारती उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!